बहराइच, अप्रैल 12 -- तेजवापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली के बहराइच-लखनऊ मार्ग के गोलवा घाट के मरी माता मंदिर के मुख्य गेट के सामने सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे फैली दुकानों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों का कहना है कि सड़क पर ढलान होने की वजह से छोटे वाहन भी अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। वहीं दुकानों से सामान खरीदने के लिए रुकने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं जिससे बड़े वाहनों के निकलने में काफी परेशानी होती है। स्थिति यह है कि कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.