मरीमाता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो युवक घायल
बहराइच, मार्च 27 -- तेजवापुर, संवाददाता। शुक्रवार शाम चार बजे मरीमाता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे एक युवक की बाइक सीतापुर रोड पर विजय नगर के पास अचानक सामने आई भैंस से टकरा गई। हादसे में रिंकू (18) पुत्र अम्बरीष कुमार और मुकेश (18) पुत्र सहाय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शिवम (22) पुत्र रामकुमार को हल्की चोटें आईं। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर आवारा पशुओं की वजह से इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में घायल दोनों युवक हरदी थाना क्षेत्र के बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.