मरीन ड्राइव हादसे पर यूथ इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने जताया शोक,पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। मरीन ड्राइव सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार बच्चों की मौत पर झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सत्यम सिंह ने कहा कि मासूम बच्चों का असमय निधन बेहद पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। इस दुख की घड़ी में समाज को पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें भावनात्मक संबल देना चाहिए।उन्होंने तृषा सिंह समेत हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सड़क हादसा अपडेट 2 : बेटी की मौत की खबर पर चार्टर्ड विमान से जमशेदपुर रवाना हुईं मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.