मरीन ड्राइव हादसा : राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल खेल चुका था नमन
जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- मरीन ड्राइव हादसे में बेटे नमन गुप्ता को खोने के बाद पिता राजीव गुप्ता बस एक ही बात कह रहे थे अब पता नहीं आगे क्या होगा। नमन पढ़ाई के साथ बास्केटबॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी था। उसने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीते थे। कुछ दिनों से उसने खेलना बंद कर दिया था और पढ़ाई पर ध्यान दे रहा था। राजीव गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम नमन ने ऑनलाइन क्लास की थी। घर में एक रिश्तेदार आए थे। रात में सभी ने बातचीत की और साथ खाना खाया। करीब एक बजे परिवार के लोग सोने चले गए। यह भी पढ़ें- कार्मेल जूनियर कॉलेज में शोक, आज स्कूल बंद रहेगा इसके बाद नमन कब घर से निकला, किसी को पता नहीं चला। पिता ने कहा कि अगर नमन बताकर जाता तो वे उसे रात में बाहर जाने नहीं देते। सुबह हादसे की जानकारी मिली तो परिवार को घटना का पता चला। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.