जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने मरीन ड्राइव क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक आवारा सांड़ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और नियमानुसार गौशाला भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई पशु चिकित्सा कर्मियों की मौजूदगी में सावधानीपूर्वक की गई, ताकि पशु को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे। नगर निकाय द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा पशुओं के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें, अन्यथा जुर्माना एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...