मरीन ड्राइव में बढ़ते अपराधी गाज सिकंदरपुर थानेदार पर
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मरीन ड्राइव रोड पर बढ़ते अपराध व मनचलों के आतंक की गाज सिकंदरपुर थाने के थानेदार दारोगा दुखी कुमार महतो पर गिरी है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एएसपी टाउन वन और सिटी एसपी की ओर से सौंपी गई संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने की। निलंबन के साथ ही दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।जांच रिपोर्ट में सामने आया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, खुफिया सूचनाओं को जुटाने, नियमित पेट्रोलिंग और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में भारी लापरवाही बरती जा रही थी। इस सुस्ती का फायदा उठाकर अपराधियों ने मरीन ड्राइव क्षेत्र को अपना सेफ जोन बना लिया था। इलाके में लगातार बाइक चोरी, चेन छिनतई, मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.