मरीन ड्राइव में दो कार आपस में टकराई, महिला घायल
जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- मरीन ड्राइव स्थित मॉल के पास दो कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार का एयरबैग खुल गया, जिसमें संतोषी नामक महिला कार के अंदर ही फंस गई। घटना के बाद लोगों ने मशक्कत के बाद संतोषी को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया, जहां संतोषी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक कार बिंदल मॉल के पास मेन रोड पर खड़ी थी। अचानक कार चालक ने कार को रिवर्स करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीछे से आ रही कार ने पहली कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद धमाके के साथ कार का एयरबैग खुल गया, जिससे कार सवार लोगों की जान बच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों कारों को जब्त कर थाना ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.