जमशेदपुर, फरवरी 18 -- कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर बुधवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में रामनगर निवासी दो युवक घायल हो गए। घायलों में राहुल और उसका साथी बबलू शामिल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाया। हालांकि, दोनों को ज्यादा चोटें नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक से स्टंट कर रहे थे जिस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.