मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर का मरीन ड्राइव इन दिनों आमलोगों के लिए सुकून की जगह बनने की बजाय संदिग्धों और मनचलों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। स्थिति यह है कि पिछले तीन दिनों के भीतर यहां तीन वारदात हो चुकी है। मारपीट और चाकूबाजी की इन घटनाओं में अब तक आधा दर्जन से अधिक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं, जिनमें दो युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- मरीन ड्राइव बना मनचलों का सेफ जोन, तीन दिन में तीन वारदातस्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शाम ढलते ही इस सड़क पर तेज रफ्तार बाइक स्टंट करने वाले मनचलों का हुजूम उमड़ पड़ता है। लहरिया कट बाइकर्स न सिर्फ राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं, बल्कि सड़क किनारे संदिग्ध युवकों की गुंडागर्दी भी चरम पर है। आए दिन होने वाली मारपी...