मुंगेर, दिसम्बर 31 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले के सफियाबाद से सुल्तानगंज होते हुए सबौर (भागलपुर) तक प्रस्तावित मरीन ड्राइव के निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमीन चिन्हित करने के बाद अब संबंधित भूस्वामियों की पहचान और सूची तैयार की जा रही है। जिन भूस्वामियों की जमीन अधिग्रहण में आएगी, उन्हें नियमानुसार नोटिस भेजा जाएगा। बरियारपुर के पांच मौजा में जमीन चिन्हित: मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर बरियारपुर प्रखंड के पांच मौजा-विंदा दियारा (कल्याणटोला), एकाशी, करहरिया, नीरपुर और घोरघट में जमीन चिन्हित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। चिन्हित भूमि पर जगह-जगह पक्के सीमेंट के पीलर गाड़ दिए गए हैं। पीलर गाड़े जाने के बाद स्थानीय किसानों को यह स्पष्ट हो गया है कि, किस क्षेत्र से मरीन ड्राइव का निर्माण होना है। का...