मरीज से मारपीट में डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की मांग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- जिला चिकित्सालय में मरीज के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी चिकित्सक व नर्स के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने तथा विभागीय दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की गई है। इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सूर्यवंशी ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज में घोर लापरवाही बरतना और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करना अब आम बात हो गई है। सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.