नगर प्रतिनिधि, अगस्त 22 -- बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरभंगा डीएमसीएच में एक मरीज के साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में शुक्रवार को वहां के सुरक्षा कर्मी ने लावारिस मरीज को फर्श पर घसीटता हुआ एक से दूसरी जगह ले गया। युवक को पुलिस तीन दिन पहले इमरजेंसी में छोड़कर गई थी। 3 दिनों तक उसे अस्पताल में भर्ती तक नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार, डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में शुक्रवार को लावारिस मरीज को ट्रॉली पर ले जाने के बजाय, गार्ड उसे जमीन पर ही घसीटते हुए ले गया। यह नजारा देख वहां मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन हैरान रह गए। इस दृश्य ने डीएमसीएच में लावारिस मरीजों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार का जीवंत उदाहरण पेश कर दिया। मरीज को घसीटते ह...