उरई, फरवरी 9 -- उरई। राठ रोड स्थित वृद्ध आश्रम से वृद्ध मरीज का इलाज कराने आई आश्रम की महिला कर्मचारी और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में वार्ड बॉय में तू तू मैं मैं हुई। इमरजेंसी में मरीज लेकर पहुंची वृद्धाश्रम की महिला कर्मचारी अर्चना से वार्ड ब्वाय से विवाद हो गया। महिला कर्मचारी मरीज को व्हीलचेयर लेकर वार्ड ब्वाय परवेज को साथ चलने को कह रही थी, जबकि वार्ड ब्वाय का कहना था वह सिर्फ छोड़कर आ जाएगा, क्योंकि इमरजेंसी में ड्यूटी है। इसी को लेकर विवाद हो गया। वार्ड ब्वाय का आरोप है महिला कर्मचारी ने उसे धमकाया। हालांकि मामला सीएमएस आनंद उपाध्याय के संज्ञान में आने के बाद दोनों समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.