मरीज ने डॉक्टर पर लगाया आरोप
बगहा, जून 4 -- लौरिया, एक संवाददाता। लौरिया सीएसपी के चिकित्सकों और मरीजों में अक्सर कहासुनी होने का मामला प्रकाश में आता रहता है। इसी कड़ी में इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजनों ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक अफरोज आलम पर मारपीट के साथ उन्हें बंधक बनाने और मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बगही बसवरिया पंचायत के बसवरिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी मामले में घायल हुई सकीला खातून, उनके पुत्र रिजवान आलम तथा पुत्री साहिस्ता परवीन इलाज कराने के लिए मंगलवार सुबह सीएचसी लौरिया पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अफरोज आलम ने उन्हें जांच के बहाने लैब में बुलाया और वहां उनके साथ मारपीट की। उनके साथ आए साहेब आलम को भी कथित रूप से पीटकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.