लखीमपुरखीरी, मई 9 -- ओयल। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे ओयल चौकी क्षेत्र के गुलरीपुरवा स्थिति बीआरडी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रहे बाइक सवार को अर्टिका कार ने सड़क क्रास करते समय जोरदार टक्कर मार दी। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। उत्कर्ष (20) पुत्र मुन्ना लाल निवासी नरबसनपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर ने बताया कि भाई रामेन्द्र (26) पुत्र लेखराम निवासी रिक्षवन पोस्ट तिहार थाना इमलिया सुल्तानपुर के साथ बीआरडी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रहे थे। जैसे ही गुलरी पुवा मंदिर के पास बने कट से अपनी बाइक को क्रॉस करने लगा कि लखीमपुर सीतापुर की तरफ जा रही अर्टिका कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

हिंदी हिन्दु...