हरदोई, जून 17 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जा रही सरकारी एंबुलेंस मंगलवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। इससे दो लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार पिहानी क्षेत्र के महेलिया खेड़ा निवासी राजेश सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी पिहानी से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया था। देर रात करीब दो बजे एंबुलेंस उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही थी। रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र में पूरा बहादुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक नीरज कुमार, ईएमटी विमलेश कुमार, मरीज राजेश तथा उनके तीमारदारों को बाहर निकालकर दूसरी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में सभी का उपचार चल र...