सोनभद्र, अप्रैल 11 -- दुद्धी। विण्ढमगंज के फुलवार गांव निवासी अर्जुन कुमार भूइयां ने दुद्धी के विण्ढमगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर 65 हजार रुपये न जमा करने पर मरीज को बंधक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीज रामस्वरूप पुत्र बाबूलाल को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने की मांग की। अर्जुन कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम पत्र सीएचसी अधीक्षक को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। दुद्धी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी ने बताया कि मुझे प्रार्थना पत्र की सूचना टेलीफोन प्राप्त हुई है। अभी अस्पताल के काम से बाहर हूं जाकर देखता हूं। यदि ऐसी बात सामने आती है तो उक्त अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...