मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच स्थित एमसीएच में बुधवार रात एक मरीज को बहला कर निजी अस्पताल ले जा रहे एंबुलेंस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ओपी पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया सूचना मिली कि एक एंबुलेंस चालक एमसीएच से एक मरीज को बहला फुसला कर निजी अस्पताल ले जा रहा है, जिसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया। मरीज के परिजनों से भी पूछताछ कि जा रही है। मामला सत्य होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...