मरीज को निजी अस्पताल में भेजने की मुख्यमंत्री से शिकायत
लखनऊ, सितम्बर 21 -- केजीएमयू के नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी से मरीज को ठाकुरगंज के निजी अस्पताल भेजने के मामले में आरोपी डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मरीज के बेटे ने अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। केजीएमयू प्रशासन ने शिकायत को जांच में शामिल कर लिया है। बस्ती के कुदरहा ब्लॉक निवासी पुष्पा (54) किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए केजीएमयू की नेफ्रोलॉजी ओपीडी में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि बांड के तहत तैनात डॉक्टर ने फेफड़े में संक्रमण बताते हुए जान बचाने के लिए पाइप डालने की जरूरत बताई। प्रक्रिया में देरी होने की बात कहते हुए मरीज को दुबग्गा स्थित निजी हॉस्पिटल भेजे जाने का आरोप है।
शिकायतकर्ता का आरोप मरीज के बेटे विजय कुमार चौधरी का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड था। इसके बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.