घाटशिला, मार्च 30 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड के चतरो ग्राम के रहने वाले 50 वर्षीय छोटू टूडू को उनकी पत्नी सोनिया टुडू ने पेट में दर्द एवं पतला पैखान की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निजी वाहन से चिकित्सा हेतु लेकर आई । पत्नी सोनिया टुडू के अनुसार 108 की सेवा उपलब्ध नहीं हो सकने के कारण अपने पैसे से निजी भाड़े के वाहन से जांच केंद्र आई । मौके पर डॉक्टर शिव शंकर ने रोगी की स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए स्वयं स्ट्रेचर को लेकर चिकित्सा के लिए भागे। जांच करने एवं दवा देने की तैयारी के बीच ही छोटू मुर्मू शांत पड़ गया !डॉक्टर उसके प्रिस्क्रिप्शन पर दवा लिख रहे थे और नर्स स्लाइन देने की तैयारी में थी। पीड़ित छोटू टुडू ने दम तोड़ दिया। शिफ्ट अवधि समाप्त हो जाने के कारण दूसरे डॉक्टर ने भी आकर छोटु टुडू की जांच की। मगर उसके जांच प्रत...