मरीज को कंधे पर लाद डीएम के सामने पहुंचे परिजन... बोले- पुलिस नहीं लिख रही केस
बांदा, मार्च 7 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता मारपीट के एक मामले में जसपुरा पुलिस की अनदेखी ने शनिवार सदर तहसील में जिला स्तरीय समाधान दिवस में हड़कंप मचवा दिया। मारपीट के एक मामले में घायल को कंधे पर लेकर परिजन जिलाधिकारी जे.रीभा व एसपी पलाश बंसल के सामने पहुंच गए। घायल को परिजन के कंधे पर देख अधिकारियों तक के हाथ पांव फूल गए। अफसरों के आदेश पर तुरंत घायन के लिए कुर्सी मंगवाई गई और अफसरों ने जसपुरा थाना प्रभारी ऋषिदेव तिवारी को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।जसपुरा क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी अंजलि पत्नी श्रीरााम ने बताया कि बीती पांच मार्च को देवर गोविंदा पुत्र बाबूलाल खेत से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के हरिप्रसाद पुत्र भालू, छोटू पुत्र हरिप्रसाद, होरी पुत्र हरिप्रसाद, बुधुवा पुत्र शिवबचना, सत्यनरायण पुत्र हन्नू व सत्यम पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.