मरीज को इमरजेंसी में शिफ्ट करने की सलाह दी तो भड़का सीनियर, जूनियर डॉक्टर को गाली देकर हाथ उठाया; VIDEO
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- गुजरात के राजकोट शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDU) सिविल अस्पताल में कथित तौर पर जूनियर डॉक्टर पर हाथ उठाने वाले एक सीनियर डॉक्टर को शुक्रवार सुबह हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में गंभीर रूप से बीमार मरीज के इलाज को लेकर हुई बहस के दौरान एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर को गाली देते हुए थप्पड़ मारा था साथ ही धमकी भी दी थी। आरोपी डॉक्टर की पहचान डॉ. अश्विन विट्ठलभाई रमानी के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़िता का नाम डॉ. क्रिशा शिंगाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना एक दिन पहले यानी गुरुवार को हुई थी। इस बारे में पुलिस से शिकायत करते हुए 26 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. क्रिशा नीलेशकुमार शिंगाला ने बताया कि, 'यह घटना 20 अगस्त को 24 घंटे की इमरजेंसी ड्यूटी के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.