मरीज के हाथ में मोबाइल की बैटरी फटी
नोएडा, मई 15 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर हादसे में घायल मरीज के मोबाइल की बैटरी फट गई। ऐसे में चारों ओर धुआं फैल गया। गनीमत थी कि इमरजेंसी में मरीजों की संख्या कम थी। इमरजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अब्बास की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह और उनका दोस्त घायल हो गए थे। अब्बास और उनके दोस्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान अब्बास के हाथ में मौजूद मोबाइल की बैटरी अचानक फट गई। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.