बक्सर, फरवरी 17 -- रघुनाथपुर। ब्रह्मपुर हाई स्कूल मोड़ से ब्रह्मपुर डाकघर तक मंगलवार को महाजाम लगा रहा। इस दौरान वाहन चालकों के साथ आम राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानियां हुई। बेहतर इलाज के लिए रोगी को अस्पताल लेकर जा रही एक एंबुलेंस लगभग 20 मीनट तक जाम में फंसी रही। जाम से निकलने का कोई चारा न देखकर मरीज के परिजन दूसरे वाहन के लिए काफी मशक्कत किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में चालक की सूझबूझ से किसी तरह एंबुलेंस जाम से निकलने में सफल रही। बाद में पुलिस प्रशासन के आने के बाद जाम की समस्या खत्म हो पायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.