लखीसराय, अप्रैल 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के एकमात्र सदर अस्पताल में संचालित फिजियोथैरेपी वार्ड क्षेत्र के मरीज के लिए किसी वरदान साबित हो रहा है। खासकर हड्डी एवं नस से जुड़ी बीमारी से पीड़ित मरीज को यहां इलाज के बाद काफी राहत मिल रहा है। वार्ड में उपलब्ध आधुनिक उपकरण और फिजियोथैरेपिस्ट के सहयोग से मरीज को बेहतर एवं प्रभावी इलाज के रूप में स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। जिससे स्थानीय मरीज में नया उम्मीद जगा है। फिजियोथैरेपी वार्ड में मरीज को शारीरिक रूप से सक्रिय कर दर्द से राहत दिलाने के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण का उपयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन इसके अलावी स्वास्थ्य कर्मी मरीज को एक्सरसाइज और थेरेपी के माध्यम से धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद कर रहे हैं। खास बा...