सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- सीतामढ़ी। रविवार की सुबह सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हो गई, जब एक गंभीर रूप से घायल महिला को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल सकी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल परिसर में पुलिस प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। लेकिन असली समस्या तब शुरू हुई जब रेफर मरीज को ले जाने के लिए अस्पताल में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। काफी देर तक इंतजार के बावजूद जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और नर्सिंग स्टाफ के बीच तू-तू, मैं-मैं शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.