मरीज के मौत मामले में जांच कमेटी ने की बैठक
जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की पिछले दिनों हुई मौत को लेकर बुधवार को जांच कमेटी ने बैठक की। बैठक में हड्डी रोग विभाग के याकूब सांगा, गायनी विभाग की डॉक्टर इला झा, शिशु रोग विभाग के डॉक्टर केके चौधरी आदि शामिल हैं। इन लोगों ने बैठक के बाद उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां उसे मरीज का शव मिला था। जानकारी हो की मरीज इमरजेंसी में भर्ती था और रात में अस्पताल से गायब हो गया था। उसके गायब होने के 9 दिन बाद मरीज का अस्पताल के ही परिसर में ही चार दिवारी के किनारे और मुख्य गेट के बगल में झाड़ियां में शव मिला था। जिसके बाद इस मामले की जांच को लेकर सीनियर डॉक्टरों की कमेटी गठित कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.