मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता एसकेएमसीएच में बुधवार को इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज के पेट से ऑपरेशन में हेयर पिन और पेंसिल निकली है। ऑपरेशन सर्जरी विभाग की यूनिट पांच के प्रभारी डॉ. अभिषेक ने किया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की उम्र 23 वर्ष है। पिछले दिनों वह पेट दर्द और फूलने की शिकायत पर इमरजेंसी में भर्ती हुआ था। मरीज के पेट के एक्सरे में हेयर पिन, पेंसिल और कपड़े फंसे हुए दिखे। यह चीजें मरीज की छोटी आंत और बड़ी आंत के जोड़ के पास एपेंडिक्स के पीछे थे। डॉ. अभिषेक ने बताया कि मरीज मानसिक रोगी है। वह कई दिनों से यह सब चीजें खा रहा था। कई चीजें उसके स्टूल के रास्ते निकल गईं, लेकिन बाकी चीजें पेट में फंसी रह गईं। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। ऑपरेशन में एक घंटे का समय लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.