गंगापार, मार्च 26 -- दिल्ली के एक अस्पताल से ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन करवाकर बलिया जा रहे मरीज की अचानक तबीयत खराब हो गई। मरीज के परिजनों ने इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को दी तो लंबी दूरी की ट्रेन को मेजारोड रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया, रेलवे विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से मरीज स्थानीय अस्पताल भेज दिया। बलिया जिले का निवासी मृत्युज्जंय पांडेय को ब्रेन ट्यूमर था, परिजन उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल इलाज के लिए ले गए थे, आपरेशन कराने के बाद ट्रेन संख्या 03294 दिल्ली पटना स्पेशल एसी कोच से घर ले जा रहे थे। डाउन लाइन पर जा रही ट्रेन जैसे ही करछना पहुंची यात्री की तबीयत बिगड़ गई। ऐसा देख परिजन रोने बिलखने लगे। चीख पुकार सुन पास बैठे अन्य यात्रियों ने जब इस बात की जानकारी टीसी को दी तो उसने फोन कर अपने उच्चाधिकारियों को मरीज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.