मरीज की मौत में वांछित नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार
आजमगढ़, अगस्त 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने लापरवाही से उपचार के दौरान मरीज की मौत की घटना में शुक्रवार को आरोपी नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार किया है। 15 जुलाई को हार्निया के आपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। श्याम दुलारी को पेट में दर्द था हर्निया के उपचार के लिए परिजन महिला को लेकर आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम हरैया मोड़ अबाड़ी सठियांव में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक गुलाब चन्द चौहान ने परिजनों की जानकारी और सहमति के बिना ऑपरेशन किया गया, जिसके दौरान मरीज की मृत्यु हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक गुलाब चन्द चौहान निवासी भुसुड़ी थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.