मरीज की मौत पर मेडिकल प्रशासन से कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में मरीज की मौत के बाद भाजपा के जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सम्राट कुमार गुप्ता ने एसकेएमसीएच प्राचार्य व अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल की इमरजेंसी में ललन तिवारी 19 अगस्त को भर्ती हुए थे। इलाज में लापरवाही होने पर 20 अगस्त को उनकी मौत हो गई। उन्होंने मेडिकल प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में उन्होंने जांच कमेटी बनाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.