लखनऊ, दिसम्बर 26 -- मरीज की मौत पर जांच रिपोर्ट न देने पर सीएमओ तलब -मानवाधिकार आयोग ने सीएमओ को दोबारा भेजी नोटिस लखनऊ, संवाददाता गोमती नगर खरगापुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत मामले में मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट सीएमओ से तलब की है। कई माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट न भेजने पर आयोग ने सीएमओ से स्पष्टकरण मांगा है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट भी तलब की है। बाराबंकी सतरिख भटौली गांव निवासी संजय की पत्नी रोशनी (24) को 27 सितंबर को बुखार और सिर दर्द की शिकायत होने पर परिवारीजनों ने गोमती नगर खरगापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बीमारी के आधार पर सीटी स्कैन समेत खून से जुड़ी जांच कराई। संजय का आरोप है कि जांच रिपोर्ट सामान्य आई थी। इसके बाद भी अस्पताल की ओर से इलाज में कोताही बरती गई। इससे मरीज की हालत बिगड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.