जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर । एमजीएम हॉस्पिटल में 9 दिन से गायब मरीज की सोमवार को मिले शव के मामले में अधीक्षक ने होमगार्ड जवानों से रिपोर्ट मांगी है। अधीक्षक ने होमगार्ड जवानों से उस दिन के मामले को लेकर जानकारी मांगी है कि ड्यूटी में कौन थे और आखिरकार मरीज बाहर कैसे चले गए। होमगार्ड जवानों का कहना है कि इसमें मरीज और आम व्यक्ति को कैसे पहचान सकेंगे। बावजूद इसके वे लोग अधीक्षक द्वारा मांगी गई जानकारी की रिपोर्ट बनाकर दे देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...