शामली, जुलाई 11 -- शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सहारनपुर हाईवे पर एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की हालत को लेकर शनिवार को विवाद खड़ा हो गया। मरीज के परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। मेरठ जनपद के गांव राछोटी निवासी देवेंद्र पुत्र अनूप को गत 9 जुलाई को सहारनपुर हाईवे स्थित गंगा अमृत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के बताया कि देवेंद्र कैंसर से पीड़ित है और दूसरे चिकित्सक की सलाह पर उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार देर रात उनकी अनुमति के बिना मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उनका कहना है कि इसके बाद उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया और लगातार द...