मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लाइफ लाइन अस्पताल पर लगाया आरोप
पलामू, मई 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी के होईयो निवासी 30 वर्षीय कांग्रेस कुमार की मंगलवार को मौत हो गई । मरीज पिछले 10 दिनों से ज्यादा समय से शहर के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती था। मृतक के पिता जगनारायण सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा पिछले 3 महीने से किडनी के समस्या से ग्रसित था। करीब 10 दिन पूर्व लाइफ लाइन अस्पताल में ईलाज के समय डॉक्टर ने कहा कि कुछ दिनों के ईलाज के बाद स्थिति बेहतर हो जाएगी। भर्ती करने के पश्चात मृतक के परिजनों से करीब एक लाख रुपए जमा करवाया गया। सोमवार की सुबह स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल के कर्मी रेफर की बात करने लगे। अंततः मंगलवार की सुबह ईलाज के पैसे को जमा कराकर रेफर कर दिया गया। परिजन जब एमआरएमसीएच पहुंचे तो यहां उपस्थित डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- एमआरएमसीएच की लापरवाही पर भाजपा नेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.