फिरोजाबाद, मार्च 12 -- फरिहा में झोलाछाप के अवैध क्लीनिक पर मरीज की हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही झोलाछाप अपने नाम का साइन बोर्ड एवं बैनर फाड़कर मौके से फरार हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखे गए पत्र के माध्यम से सुनाव निवासी युवक ने बताया कि उसके चाचा धर्मेंद्र कुशवाहा को दांत में दर्द होने पर कस्बा फरिहा स्थित झोलाछाप जाहिद खान की क्लीनिक पर पहुंचे। झोलाछाप ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया वैसे ही उनके चाचा की तबीयत बिगड़ने लगी तथा मुंह से झाग निकलने लगे। जब तक उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर लाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई। झोलाछाप दुकान पर लगे अपने नाम का साइन बोर्ड तथा बैनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.