फतेहपुर, अप्रैल 13 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को अव्यवस्थाओं का अंबार नजर आया। अवकाश के बाद खुली ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें सबसे बुरा हाल नाक-कान-गला (ईएनटी) और बाल रोग विभाग का रहा। जहां एक ओर ईएनटी ओपीडी में रिकॉर्ड 104 मरीजों के पंजीकरण से व्यवस्थाएं रेंगती नजर आईं, वहीं बाल रोग विभाग के बाहर मासूमों को गोद में लिए अभिभावक घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। डॉक्टरों की सीमित संख्या और मरीजों के भारी दबाव ने अस्पताल प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। दवा काउंटर पर भी भारी भीड़ के चलते मरीजों और तीमारदारों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ आए परिजनों को सबसे अधिक परेशानी हुई। चर्म रोग ओपीडी में डॉ. सोनम सिंह सचान मरीजों को देखती नजर आईं, जहां त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.