फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- शासन के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर अरांव में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को देखा। मरीज को गुणवत्ता के साथ बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीरेश कुमार ने स्वास्थ्य मेले में उपचार के लिए आए मरीजों से भी पूछताछ की। आरोग्य मंदिर में मौजूद मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को देखा। आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान वायरल बुखार से पीड़ित लोगों की तत्काल जांच कराएं। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल से दस्तक अभियान चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी हासिल करेंगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.