मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। महानगर के लाइनपार क्षेत्र में स्थित राजकीय केजीके होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में भर्ती हुए मरीजों से कथित अवैध तरीके से शुल्क वसूली होने का मामला कैग (नियंत्रक एवं महालेखाकार) की जारी हुई ताजा रिपोर्ट में सामने आया है जिसने कॉलेज में खलबली मचा दी है। होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस रिपोर्ट से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच में जुट गया। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित मुरादाबाद, पीलीभीत, लखनऊ, प्रयागराज और बांदा के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शासन की रोक के बावजूद वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक की अवधि में भर्ती हुए सात हजार से अधिक मरीजों से करीब ढाई लाख रुपये फीस के तौर पर वसूले गए, जबकि, शासन ने 2012 में मरीजों से शुल्क वसूली पर रोक लगा दी थी। कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओपीडी व...