मरीजों से पटा अस्पताल, स्ट्रेचरों पर करना पड़ा उपचार
रामपुर, जून 7 -- रामपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भीषण गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव है। 24 बेड की क्षमता वाले इमरजेंसी वार्ड में रविवार को 34 मरीज भर्ती हुए। बेड की कमी के कारण कई मरीजों को इलाज स्ट्रेचरों, बैंच पर किया गया। जिला अस्पताल में 150 बैड है। लेकिन सामान्य दिनों में भी यहां पर 200 से 250 मरीज आते हैं। कई बार संख्या 275 से 300 तक पहुंच जाती है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को सीमित संसाधनों के बीच मरीजों को उपचार करना पड़ रहा है। नदनऊ गांव निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनके पिता मोहन लाल को उलटी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल लाए। उन्हें स्ट्रेचर पर भर्ती किया गया। पंजाबनगर गांव निवासी वृद्ध महिला नाजिया का भी इलाज बेंच पर लिटाकर किया गया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.बीसी सक्सेना ने मरीजों की बढ़ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.