मरीजों व कर्मचारियों से खराब व्यवहार पर चिकित्सक निलंबित
बाराबंकी, जुलाई 3 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिला अस्पताल बाराबंकी में 12 साल से तैनात डॉ. रोहित प्रसाद सर्जन (वरिष्ठ परामर्शदाता) की लगातार आ रही शिकायतों के चलते शासन ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। उन्हें अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मण्डल कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। उन पर लगे आरोपो की जांच के लिए निदेशक लखनऊ को नामित किया गया है। राज्यपाल की अनुमति पर हुआ निलंबन: जिला अस्पताल में तैनात डॉ. रोहित प्रसाद सर्जन (वरिष्ठ परामर्शदाता) पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। समय से ओपीडी में न बैठने, आपरेशन थियेटर में समय से नहीं पहुंचने, चिकित्सालय के कर्मचारियों व रोगियों से अनुचित व्यवहार करने, विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किए जाने आदि आरोप उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने आदि गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.