देवघर, मार्च 22 -- देवघर। सदर अस्पताल देवघर परिसर में शनिवार को इनर व्हील क्लब का नियमित प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत इनर व्हील क्लब देवघर की ओर से क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से करीब 300 मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। यह विशेष भोजन सेवा इनर व्हील क्लब की सदस्य रश्मि रंजन झा द्वारा उनके पिता की पुण्यतिथि पर दिया गया। जो एक अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल रही। इस बात की जानकारी देते हुए इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि इनर व्हील क्लब का अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट एक नियमित सेवा कार्यक्रम है। जिसके अंतर्गत समय-समय पर जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन सेवा प्रदान की जाती है। इस कार्य में शील फाउंडेशन भोजन सेवा केन्द्र का निरंतर सहयोग सराहनीय रहा है। मौके पर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.