पाकुड़, जनवरी 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। आगामी 06 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर महेशपुर में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले को लेकर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने सभी बीटीटी, साहिया साथी को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य मेला में सभी तरह के रोगियों को, चाहे बच्चे हो या जवान, बुजुर्ग हों, सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए सीएचसी महेशपुर के कैंपस में आने के लिए प्रेरित करें। ताकि इस मौके का लाभ लेने से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति छूटे नहीं। स्वास्थ्य मेला में टीबी, कालाजार, पीकेडीएल, कुष्ठ, एनीमिया, दिव्यांग, अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य मेले में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। प्रभारी चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.