मरीजों को ससमय नहीं मिल पाता है एंबुलेंस, निजी गाड़ी से पहुंचते हैं लोग अस्पताल
पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में मरीजों को ससमय से एंबुलेंस नहीं मिल पाती है। बाध्य होकर उन्हें निजी गाड़ी से अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है। इस क्रम में कई बार मरीजों की जान चली जाती है। विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्र से आपात स्थिति में लोग 108 एंबुलेंस को कॉल करते है, मगर लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिल पाता है। पलामू जिले की आबादी फिलवक्त करीब 25 लाख है जिसके विरुद्ध 20 एंबुलेंस उपलब्ध है। अर्थात 1.25 लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस उपलब्ध है। इसके कारण काफी परेशानी हो रही है। पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में 108 सिस्टम के तहत 24 एंबुलंस मौजूद है। इनमें से 18 ऑन रोड है, बाकी खराब है। 2 अन्य सरकारी एम्बुलेंस भी है। जिले की आबादी के अनुसार कितनी एंबुलेंस चाहिए, इसका कोई मानदंड नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.