मुंगेर, अप्रैल 14 -- तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल तेज हो गई है। अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा.मदन कुमार पाठक ने प्रभारी उपाधीक्षक का पदभार करने के बाद कहा कि,उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। डा. पाठक ने अस्पताल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई प्राथमिकताओं को चिन्हित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता अस्पताल में आने वाले मरीजों को समुचित और त्वरित इलाज उपलब्ध कराना है। इसके लिए 24 घंटे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती विभागवार सुनिश्चित की गई है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को शीघ्र उपचार मिल सके। यह भी पढ़ें- मरीजों को समुचित और त्वरित इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता: प्रभारी उपाधीक्ष...