सीवान, जनवरी 3 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। सूबे के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री व सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय ने विधानसभा क्षेत्र के अमलोरी, सरसर, हसनपुरवा और खालिसपुर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कहा कि जनता के कीमती मत के कारण ही वे विधानसभा तक पहुंचे और आज सीवान का बेटा मंत्री परिषद में मंत्री के रूप में सेवा कर रहा है। मंत्री ने कहा कि सीवान सहित पूरे बिहार की सेवा वे पहले से करते आ रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से करते रहेंगे। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) आधारित स्कैन एवं शेयर सेवा के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर है। इस डिजिटल सुविधा का लाभ अब तक पांच करोड़ से अधिक मरीजों को मिल चुका है। उन्होंने बताया कि आभा आधारित स्कैन एवं शेयर सेवा से अब तक पांच क...