मरीजों को रेफर करने की जानकारी सीएस को देनी होगी
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर। मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने के कारणों के साथ इसकी जानकारी अब सीएस को देनी होगी। इसका निर्देश सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से निर्देश आने के बाद सीएस ने सभी अस्पताल प्रभारियों को इस बारे में पत्र लिखा है। सीएस ने रिपोर्ट भेजने के लिए अस्पताल प्रभारियों को एक फार्मेट भी भेजा है। इस फार्मेट में मरीज का नाम, अस्पताल का नाम, मरीज की बीमारी और रेफर करने का कारण लिखना है। सीएस इस रिपोर्ट को जिला मुख्यालय भेजेंगे। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने रेफर करने के नियम में बदलाव किया है। जब तक मरीज की स्थिति बहुत नहीं बिगड़ जाए, उसे रेफर नहीं करना है। यह भी पढ़ें- मरीजों को रेफर करने की जानकारी सीएस को देनी होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.