मुंगेर, जून 20 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में संचालित ब्लड बैंक को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मॉडल अस्पताल भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। सोमवार से ब्लड बैंक का संचालन नए स्थान पर शुरू होने की संभावना है। इस निर्णय से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। अब तक ब्लड बैंक पुराने अस्पताल परिसर में संचालित हो रहा था, जबकि अधिकांश चिकित्सा सेवाएं मॉडल अस्पताल भवन में उपलब्ध हैं। ऐसे में चिकित्सक द्वारा रक्त की आवश्यकता बताने के बाद मरीजों के परिजनों को ब्लड बैंक तक पहुंचने के लिए अलग परिसर जाना पड़ता था। दोनों भवनों के बीच दूरी होने के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा पुराने परिसर में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रहने के कारण कई मरीजों और परिजनों में ...