रिषिकेष, अप्रैल 15 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की स्थापना का प्रतीक है। ऐसे में डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करना होगा। बुधवार को प्रतीत नगर ग्रामसभा के वैदिक नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक अग्रवाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन उन्होंने सभी क्ष...