मरीजों को योगाभ्यास व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया
बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। योग वेलनेस सेंटर होम्योपैथिक विभाग जिला मेमोरियल चिकित्सालय में प्रतिदिन योग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की थीम घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग रखी गई है। योग वेलनेस सेंटर में शनिवार को आयोजित योगाभ्यास शिविर में मरीजों व आमजन को योग, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से निरोग रहने के उपाय बताए गए। शिविर में लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मचिंतन व सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का माध्यम भी है। कार्यक्रम का संचालन जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरपाल सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.